फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में मोर्टार दागे, सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर डेढ़ घंटे मोर्टार बरसाए। इससे नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। गोलाबारी से नींद टूटने के बाद ग्रामीणों को जान बचाने के लिए बंकरों एवं कच्चेे मकानों में छुपना पड़ा।
विज्ञापन

सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी शांत हो गई। रविवार सुबह करीब 3.20 बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मनकोट सेक्टर में मोर्टारों से गोले बरसाने शुरू कर दिए। इस पर क्षेत्र में सेना ने भी उसी क्रम में पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बना कर जवाबी मोर्टार दागने शुरू कर दिए, जहां से पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही थी। करीब डेढ़ घंटे दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही। गोलाबारी की आवाजें कई किलोमीटर दूर मेंढर कस्बे तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें