फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू विलेज तीन के दूसरे दिन जिले की 70 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भी बैक टू विलेज-तीन के पहले चरण के दूसरे दिन 70 पंचायतों में अधिकारियों ने पहुंच कर ग्राम सभाओं का आयोजन किया। पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनके निवारण के लिए कदम उठाए। जबकि ग्राम सभाओं के बाद पंचायतों में पहुंचे अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर वहां कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई लोगों ने आरोप लगाया कि बैक टू विलेज एक और दो के दौरान जिन बातों को उजागर किया गया उन पर कोई काम नहीं हुआ है। बैक टू विलेज के दूसरे दिन भी पुंछ ब्लाक की गुलपुर पंचायत में एसएसआरबी के सीईओ मुशीर अहमद ने लोगों की, सुरनकोट लोअर पंचायत में शैलेंद्र कुमार आईएएस, एडिशनल सेक्रेटरी यासमीन चौधरी अपर सुरनकोट पंचायत में, डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई जतिंदर सिंह शींदरा लोअर पंचायत में, डायरेक्टर इंप्लायमेंट कल्लर मोड़ा पंचायत में, डायरेक्टर फाइनेंस बनोला पंचायत में, उपायुक्त राहुल यादव सुरनकोट में और एसडीएम मेंढर साहिल जंडियाल नियंत्रण रेखा पर स्थित दबराज पंचायत में उपस्थित रहे। जहां लोगों ने बैक टू विजेत तीन शुरू किए जाने का स्वागत किया।
वहीं कई लोगों ने क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र की तरफ से मंजूर बंकरों का निर्माण कार्य पूरा न होने, सामुदायिक बंकरों को उचित स्थान पर न बनाए जाने की शिकायत की। लोगों ने क्षेत्र में हर घर के साथ निजी बंकर बनवाने की मांग की। एसडीएम ने लोगों को बताया कि अधिकतर बंकरों के निर्माण का काम ठेकेदारों को दे दिया गया है। बड़ी संख्या में बंकर बनाए भी जा चुके हैं और जिनका काम बाकी है उन्हें भी जल्दी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें