फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी गोलाबारी से परेशान गगडियां के लोग, खुद बनाए बंकरनुमा पशुशाला

Fri, 02 May 2025 06:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ

सार

गगडियां गांव के निवासी पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए खुद बंकरनुमा पशुशालाएं बना रहे हैं, क्योंकि सरकारी बंकरों की कमी है। गांव के लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
पुंछ के नियंत्रण रेखा पर गगडियां गाँव में बंकर न होने पर पशुशाला में ही बैठ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के एकदम नीचे बसे गगडियां गांव में सुविधाओं की कमी है। यहां तक गोलीबारी की स्थिति में जान बचाने के लिए बंकर तक नहीं हैं। बदले हालात में लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए पशुशाला में पनाह ले रहे हैं। हालांकि यहां के ग्रामीण भी चाहते हैं कि इस बार पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जाए, ताकि फिर कोई हरकत नहीं कर पाए।

विज्ञापन


कई बार पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने सगे-संबंधियों को खो चुके एवं अपने घरों को तबाह होते देख चुके मोहम्मद युसूफ, बशीर अहमद, नजुर अहमद बट्ट आदि ने पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों को सरकारी बंकर नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्होंने घर में नीचे बनाई गई पशुशाला में छिपने की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam: घाटी में फिर गूंजी विदेशी सैलानियों की चहचहाहट; सेना की मौजूदगी से सुरक्षित महसूस कर रहे पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खुद बंकरनुमा पशुशाला का निर्माण किया है, जो जमीन से पांच फुट नीचे है। इसमें गोलाबारी के समय अपनी और परिवार की जान बचा सकते हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने जब भी गोलाबारी की है, सबसे पहले इस गांव को ही निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सेना गांव के एकदम ऊपर पहाड़ी पर है। वहां से गांव की हवाई दूरी सौ मीटर से भी कम ह़ोगी। इसके बावजूद हम चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें