राजोरी। राजोरी शहर के वार्ड नंबर 4 आईटीआई क्षेत्र में वीरवार को बिजली गिरने से लोगोें के घरों में बिजली के उपकरण जल गए।
करीब 40 लोगों के घरों उपकरण जले हैं। स्थानीय निवासी उमर मलिक, विशाल शर्मा और सभा खान आदि ने बताया कि इससे किसी घर में लगे पंखे, फ्रिज, कहीं एलईडी तो कहीं इनवर्टर और कुछ दुकानों में बिजली के उपकरण जले हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर के भी बिजली के उपकरण जल गए हैं। वहीं इससे आईटीआई क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी जल गया। डीसी के निर्देश के बाद क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगा कर रात होने तक बिजली बहाल कर दी गई है। वही स्थानीय लोगों ने डीसी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। संवाद