फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भव्य नगर कीर्तन निकाला, निहंग सिंहों ने दिखाएं हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पुंछ नगर में एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में सिख संगत के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों ने भाग लिया। दोपहर बाद करीब दो बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह और महासचिव हरचरण सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सबसे आगे निहंग सिंहों का जत्था ढोल की थाप पर तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए चल रहा था। उसके पीछे पंज प्यारे गुरु ग्रंथ साहब की पालकी की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन जब पुंछ के ऐतिहासिक किले के बाहर पहुंचा तो वहां जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और अन्य सिख विद्वानों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन नगर के विभिन्न जगहों से होता हुआ देर शाम पुना गुरुद्धारा पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें