फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राजोरी में अवैध संबंधों के चलते हत्या, महिला और उसकी प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। ज़िले के अंदरोला गांव मे शनिवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक एक विवाहित व्यक्ति एक विवाहित महिला से मिलने उसके घर आया था। आरोप है कि पकड़े जाने पर व्यक्ति ने महिला के जेठ की हत्या कर दी। मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी नीरज कुमार और अंजू बाला को पुलिस पोस्ट चिंगस लाई। यहां दोनों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने जीएमसी राजोरी में कुलदीप राज के शव का पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक नीरज कुमार (33) निवासी धनमा का अंजू बाला पत्नी चमन लाल निवासी अंदरोला से काफ़ी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं शनिवार करीब 11:30 और 12: 00 बजे के बीच नीरज कुमार महिला अंजू बाला से मिलने उसके घर पहुंचा। दोनों को एक साथ अंजू के जेठ कुलदीप राज (41) ने देख लिया। इस पर कुलदीप राज आपा खो बैठा। इस दौरान कुलदीप और नीरज के बीच पहले गाली गलोज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में नीरज ने कुलदीप राज को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में कुलदीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। शोर सुन कर परिवार और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और कुलदीप को इलाज के लिए जीएमसी राजोेरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसी बीच कुलदीप राज के परिजनों ने नीरज कुमार को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस पोस्ट चिंगस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार और अंजू बाला को पुलिस पोस्ट चिंगस लाई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें