फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में चार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला मुख्यालय पुंछ के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को चार अगल-अलग सडक हादसों में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन सड़क हादसों में तीन हिट एंड रन के मामले हैं जबकि एक मोटर साइकिल फिसलने का मामला है। पुलिस ने इन हादसों को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव खडी में दोपहर बाद करीब 2.20 बजे हुआ। एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल सड़क पर फिसल गई। इसमें मोटर साइकिल चालक अनस मुगल (18) पुत्र यूनिस मुगल निवासी मडा सुरनकोट घायल हो गया। दूसरा सड़क हादसा करीब 3.30 बजे गांव कनुईयां में हुआ। एक कार (जेके12ए 1558) ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी और कार चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। इस हादसे में 55 वर्षीय चंपा देवी पत्नी डिप्टी लाल निवासी गांव जलास घायल हो गई। तीसरा सड़क हादसा दोपहर बाद करीब 3.40 बजे गांव पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव बैंछ में घटित हुआ। इसमें एक स्विफ्ट कार (जेके12सी 9587) ने एक राहगीर को टक्कर मार दी और कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 14 वर्षीय हामिद रजा पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी गांव बैंछ घायल हो गया। चोथा सडक हादसा शाम करीब 3.45 बजे गांव कनुईयां में हुआ। एक अज्ञात मोटर साइकिल ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी और मोके भाग निकला। हादसे में 40 वर्षीय शैराज अहम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी कनूईयां घायल हो गया। सभी घायलों को लोगों ने ही अस्प्ताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें