फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: एलओसी के पास मिला मोर्टार शेल, सेना ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय

Fri, 21 Aug 2026 01:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के मनकोट सेक्टर में एलओसी के पास डबराज इलाके में सेना ने एक मोर्टार शेल बरामद किया।
विज्ञापन
मोर्टार शेल की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई / पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने शुक्रवार को एक मोर्टार शेल बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह मोर्टार शेल मेंढर के मनकोट सेक्टर के डबराज इलाके में मिला था।

विज्ञापन


मोर्टार शेल मिलने की सूचना के बाद सेना की बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा। टीम ने नियंत्रित तरीके से शेल को निष्क्रिय कर दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी को टाल दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रित निस्तारण की इस कार्रवाई के दौरान किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। सेना ने इलाके में आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतते हुए कार्रवाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें