फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए खतरा बने दो पाकिस्तानी मोर्टार निष्क्रिय किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की इंजीनियर रेजिमेंट ने मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट सेक्टर में ग्रामीण क्षेत्र में घरों के पास और रास्ते में पड़े 120 एमएम के दो पाकिस्तानी मोर्टार वीरवार को विस्फोट कर निष्क्रिय किए। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी में बिना फटे रह गए मोर्टार लोगों के लिए खतरा बने हुए थे। इसके चलते लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे और न ही मवेशियों को चराने के लिए खोल पा रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने सेना के अधिकारियों से इन्हें निष्क्रिय करने का आग्रह किया था। वीरवार को इंजीनियर रेजिमेंट के अधिकारी और जवान करमाड़ा क्षेत्र में पहुंचे और मोर्टारों को विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें