फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में दो शेल किए निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की इंजीनियरिंग रेजिमेंट ने करमाडा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे सेयाल गांव में मंगलवार को आबादी के बीच पड़े 120 एमएम के दो पाकिस्तानी मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इन शेल के कारण लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे न ही मवेशियों को उधर जाने दे रहे थे। इसी गांव में कुछ दिन पहले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पाकिस्तानी गोलाबारी में हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना की तरफ से यहां गोलाबारी की गई थी। उसके बाद रिहायशी इलाके में दो पाकिस्तानी मोर्टार शेल बिना फटे पड़े हुए थे। जानकारी के बाद गोरखा रेजिमेंट ने सेना की इंजीनियर रेजिमेंट से इन्हें निष्क्त्रिस्य करने का आग्रह किया था। इसके बाद मंगलवार दोपहर अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों शेल खाली स्थान पर विस्फोट करा कर निष्क्रिय कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें