फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना प्रमुख ने किया पुंछ में जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा

Thu, 04 Jul 2024 06:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जीओसी-इन-सी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार और कोर कमांडर 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा भी थे। पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सैन्य प्रमुख का डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, जिला मजिस्ट्रेट पुंछ यासीन एम चौधरी और एसएसपी पुंछ युगल मन्हास ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने जिला पुलिस और पुंछ के सामान्य क्षेत्र के कामकाज से खुद को परिचित किया। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सेना और नागरिक अधिकारियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के महत्व पर जोर दिया।इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के प्रमुख सचिव चंद्रकेर भारती, 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव ऋषि, रोमियो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल मनीष गुप्ता, पुंछ के एसपी ऑपरेशन मुशीम अहमद और सेना व पुलिस के अन्य क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान सैन्य प्रमुख ने देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के आश्रितों के साथ ही कुछ गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें