फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों और लघु नाटक से दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन ने जल ही जीवन जागरूकता सप्ताह के तहत मेंढर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासन, पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी एवं आशा वर्कर्स, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति विभाग के एईई सुजीत कुमार ने जबकि एसडीपीओ जाहिर जाफरी और डीडीसी सदस्य फारूक अहमद खान मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिकारियों और महिला शक्ति केन्द्र पुंछ की पदाधिकारियों ने लोगों को विश्व जल दिवस के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से पानी की बर्बादी और गंदा न करने के साथ ही जल संरक्षण का आह्वान किया। लोक कलाकारों ने पहाड़ी एवं गोजरी भाषा में बनाए गए गीतों और लघु नाटक के माध्यम से पानी का सही प्रयोग और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। प्रशासन ने लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। डीडीसी सदस्य फारूक अहमद खान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आती है। इस प्रकार के कार्यक्रम साल भर चलने चाहिए। जल शक्ति विभाग एवं प्रशासन मेंढर के इसी इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
नौशेरा में बच्चों ने निकाली रैली
नौशेरा। जल शक्ति मिशन के तहत बच्चों ने रैली निकालकर पानी बचाने का संदेश दिया। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पानी बचाने और इसके बारे में जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली। इसको शिक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने रवाना करवाया। आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बैनर लेकर हाई सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल से मेन चौक से होते हुए मुख्य बस अड्डे तक रैली निकाली। मौके पर अनिल गुजराल, अशोक शर्मा ने छात्रों को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें