फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: अमर वाटिका में महकेगी पुंछ के 120 बलिदानियों के आंगन की माटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में मेरी माटी, मेरा देश अभियान का आगाज, पहले दिन कलश में भरी गई शहीद राजेंद्र कुमार के आंगन की मिट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। दिल्ली स्थित अमर वाटिका में जिले के 120 बलिदानियों के आंगन की माटी महकेगी। केंद्र सरकार के मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत सोमवार को पुंछ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ, निवासी शहीद राजेंद्र कुमार शर्मा के आंगन की मिट्टी एकत्रित कर कलश में डाली गई। शहीद के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पुलिस व सैन्य अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अभियान शुरू किया है। इसमें वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी याद में स्मारक पट्टिकाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसी कड़ी के तहत सोमवार को पुंछ जिले में अभियान का आगाज किया गया। आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए राजेंद्र कुमार के आंगन की मिट्टी को कलश में डाला है। अगले कुछ दिनों में जिले के अन्य 119 बलिदानियों के आंगन से मिट्टी लेकर कलश में एकत्र की जाएगी और इसे दिल्ली भेजा जाएगा। जहां प्रधानमंत्री के निर्देश पर बनने वाली अमर वाटिका में अमर शहीदों के स्मारक में इस मिट्टी को स्थापित किया जाएगा और शहीदों सभी नामों के शिलापट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें