फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज: जम्मू विवि के सभागार में उपराज्यपाल 10वीं-12वीं के होनहारों को करेंगे सम्मानित

Mon, 11 Sep 2023 10:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में जम्मू कश्मीर बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
अमर उजाला सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज जम्मू में आयोजित किया जाएगा।  जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में जम्मू कश्मीर बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले 20 अगस्त को कश्मीर में पहली बार यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों में उत्साह था। समारोह में जम्मू संभाग के सभी दस जिलों जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी, पुंछ व रियासी जिले के मेधावी हिस्सा लेंगे। 

अमर उजाला ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा जिन पर पूरे जम्मू कश्मीर को नाज है। समारोह में मेधावियों के साथ ही उनके माता-पिता शामिल होंगे जो उनके लिए उत्साह का पल होगा। 
विज्ञापन


सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए अमर उजाला की ओर से प्रति वर्ष प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। पिछले 12 वर्ष से यह सिलसिला उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर में चल रहा है।

यादगार पल की बेकरारी बढ़ी

मेधावियों के साथ ही उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि जब से सम्मानित होने की सूचना मिली है तबसे उस घड़ी का इंतजार हो रहा है जब उप राज्यपाल के हाथों गौरव हासिल होगा। यह पल न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी यादगार पल होगा। मेधावियों की सूची में कई ऐसे बच्चे शामिल हैं जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी परचम लहराया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें