फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर प्रीमियर लीग : जट्ट वॉरियर्स बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मुख्यालय पर आयोजित कराई जा रही मेंढर प्रीमियर क्रिकेट लीग का सोमवार को फाइनल मैच जट्ट वॉरियर्स और नाइट राइडर्स मेंढर के बीच खेला गया। इसमें नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। जवाब में जट्ट वॉरियर्स ने केवल 8 ओवर में एक विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में जट्ट वॉरियर्स की तरफ से परवेज मलिक अफरीदी ने नाबाद 30 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन करने वाले कामरान खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शकील अहमद को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच की विजेता टीम को 40000 रुपये का चैक एंव ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता टीम को 20000 रुपये का चैक व ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर एसडीपीओ मेंढर, एसएचओ मेंढर और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें