फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को सोमवार को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पुंछ थाने में 21 फरवरी 2024 को इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी खानतेर तहसील हवेली ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा था कि 20 फरवरी को उसकी वर्षीय बेटी का अपहरण किया गया है।इस पर पुलिस ने पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद एसएसपी पुंछ युगल मनहास के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय कुलदीप कुमार शर्मा और एसएचओ पुंछ इंस्पेक्टर कुणाल सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें