फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: जानलेवा हमले के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत, मेंढर में दहशत का माहौल, तीन से पूछताछ

Sat, 15 Nov 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। जानलेवा हमले के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत होने के बाद मेंढर में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है। जानकारी के अनुसार उपजिले के धराना गांव के स्वास्थ्य विभाग में मुलाजिम मोहम्मद शबीर चौधरी पुत्र अता मोहम्मद मंगलवार को ड्यूटी के लिए कांडी गांव जा रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वासियों ने उसे उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू के लिए रैफर किया गया। बुधवार को रात को उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर शुक्रवार सुबह मेंढर उपजिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुलाजिम को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जल्द से जल्द उनके साथी के हत्यारों को सजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें