पुंछ में चल रही कृष्णा घाटी प्रिमियर लीग दो के 13वें दिन मैन आफ दा मेच को सम्मानित करते आतिथी
एलओसी क्रिकेट क्लब ने जूनियर एलओसी यूनाइटेड क्लब को 103 रन से हराया
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव जलास में सेना की नंगी टेकरी बटालियन की तरफ से आयोजित कराई जा रही कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो में शुक्रवार को भी दो मैच आयोजित कराए गए। जिनमें स्टार क्रिकेट क्लब सीनियर ने नाइट राइडर क्लब मेंढर को 23 रन से हराया और एलओसी क्रिकेट क्लब ने जूनियर एलओसी यूनाइटेड क्लब को 103 रन से हराया। इन दोनों मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर यासिर खान और सज्जाद शेख को मैन आफ दा मैच से पुरस्कृत किया गया। आज कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग के 13वें दिन पहला मैच स्टार क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम नाइट राइडर मेंढर क्लब खेला गया। जिसमें स्टार क्लब सुरनकोट सीनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 99 रन बनाए। जिसके जवाब में नाइट राइडर मेंढर 14.4 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। यासिर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच जूनियर एलओसी यूनाइटेड क्लब बनाम एलओसी क्रिकेट क्लब खेला गया।जिसमें एलओसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 175 रन बड़ा लक्ष बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरे जूनियर एलओसी क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी 10.2 ओवर में 72 रन बना कर पैविलियन लोट गए। सज्जाद शेख को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुंछ में चल रही कृष्णा घाटी प्रिमियर लीग दो के 13वें दिन मैन आफ दा मेच को सम्मानित करते आतिथी