फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पीड़ित परिवार को सांत्वना देने सुरनकोट पहुंचीं महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों को सरकारी सहायता का भी आंकलन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सोमवार को जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। सुरनकोट तहसील के मुगल रोड स्थित बफलियाज में पीडीपी जिला अध्यक्ष शमीम अहमद गनेई ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। जिसके उपरांत महबूबा मुफ्ती ने पिछले महीने बादल फटने की आपदा में सुरनकोट तहसील में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी, सरकारी सहायता का भी आंकलन किया।
महबूबा मुफ्ती पार्टी पदाधिकारियों के साथ काफी दूर तक पैदल चल कर गांव मड़ा पहुंचीं। यहां बादल फटने से आई बाढ़ में एक ही परिवार के आठ लोगों के मारे गए थे। जिनमें से छह लोग अभी भी लापता हैं। महबूबा मुफ्ती ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

साथ ही फातिया पढ़ते हुए मृतकों को स्वर्ग में निवास मिलने की दुआ मांगी। इस अवसर पर महबूबा मुफ्ती ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मड़ा के बाद महबूबा मुफ्ती गांव दरा सांगला पहुंचीं।
विज्ञापन

जहां बाढ़ से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई थी। सुरनकोट तहसील के दौरे के बाद महबूबा मुफ्ती मंडी तहसील के लोरन पहुंची जहां वह रात्रि विश्राम के साथ ही बारिश में मकान गिरने से दो परिवारों के सात मारे गए थे। वहां जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें