पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पाकिस्तानी लड़के का स्वास्थय जांच करवा कर ले जाते सेन
पुंछ। सेना ने पाकिस्तानी युवक की सुखदेव जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद पुंछ पुलिस को सौंप दिया है। पाकिस्तानी युवक के अनुसार वह मां बाप का इकलौता बेटा है और मंगलवार दोपहर को मां के साथ कहासुनी पर घर से भागकर नदी पार कर इस पार आ गया था। उसका कहना है कि वह स्कूल नहीं जाता है। गोरतलब है कि मंगलवार देर शाम को पुंछ जिले के सलोत्री गांव के उस पार स्थित पीआजेके गांव तेत्रीनोट से जावेद अहमद पुत्र सरफराज पुलत्स्य नदी से भारतीय क्षेत्र में आया था। नदी के तेज बहाव में फंसने पर वहां मौजूद ट्रैक्टर ट्राॅली वालों ने उसे नदी किनारे लाकर सेना के हवाले कर दिया। पूछताछ करने के बाद रात को सेना ने पुलिस चौकी जलास में रखा और सुबह एक बार फिर अपने साथ ले जाकर उससे पूछताछ की और शाम को स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद