फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान ने अपने कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। इसमें तहसील प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर मंडी स्थित बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य समारोह आयोजित करने की बात कही गई। कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाते हुए ब्लॉक एवं पंचायत में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। तहसीलदार ने सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों पर बिजली, पानी एवं सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें