फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मेंढर में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। डाक बंगला में शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से जनता दरबार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त इंद्रजीत ने की और लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

दरबार में समस्याओं को उजागर करने वालों में डीडीसी सदस्य, बीडीसी सदस्य, चेयरमैन, सरपंच, पंच और स्थानीय नेता शामिल रहे। दरबार में सभी ने अपने इलाके की समस्याएं बताईं। इनमें पानी बिजली, सड़क की समस्या, रुके कामों को शुरू करने और पूरा करने की मांग की। सरपंच मोहम्मद शौकत ने कहा कि सरकार की स्कीमों का फायदा आम लोगों तक पहुंचाया जाए और उन्हें लागू किया जाए। समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। इस से पहले पुंछ से मेंढर आते समय रास्ते में पड़ने वाले श्रीराम कुंड स्थान पर भी उपायुक्त पहुंचे। यहां सुबह मेंढर से छड़ी यात्रा पहुंची है। मौके पर काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। जिन्होंने भी इस प्राचीन स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। लोगों को श्रीराम कुंड मेले में कोविड की पाबंदियों को मद्देनजर रखते हुए दर्शन करने का आग्रह किया।
दरबार में एसएसपी विनोद कुमार, एसडीएम साहिल जंडयाल, एसडीपीओ जहीर अब्बास जाफरी, एसएचओ मंजूर कोहली और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें