फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खस्ता हाल ट्रांसफार्मर और पेड़ों से बंधी तारों से गुस्साए गांव डक्की के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के ब्लाक मनकोट के मेंढर-पुंछ मार्ग पर स्थित गांव छजला लोअर मोहल्ला डक्की के ग्रामीणों ने गांव के खस्ता हाल बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभों की कमी के कारण पेड़ों से बंधी बिजली की तारों को लेकर प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों मोहम्मद रियाज खान, अयाज अहमद, नजर हुसैन शाह ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 28 वर्ष पहले सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। आज गांव की जनसंख्या चार गुणा बढ़ जाने के बाद उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमने कई बार तहसील एवं जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के सामने समस्या उजागर की। नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन हमारी समस्या वैसे की वैसी ही बनी है। ट्रांसफार्मर की हालत खस्ता है। कुछ सप्ताह पहले यह जल गया था। इसके बाद लोगों ने चंदा कर पुंछ भेजा और वहां से मरम्मत होकर यहां दोबारा लगाया गया है। मेंढर पुंछ मार्ग किनारे जमीन से मात्र तीन फुट की ऊंचाई पर लगे इस ट्रांसफार्मर की तारें नंगी हैं। इससे हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्दी ही नया और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो हम मेंढर-पुंछ मार्ग जामकर प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि आने वाले दिनों में रमजान शुरू होने वाला है। उस दौरान हमें बिजली की नियमित आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें