पुंछ। केंद्र सरकार एवं उपराज्यपाल प्रशासन के निर्देश पर जिले में जन भागीदारी अभियान के तहत ब्लाक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 11 ब्लाकों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया।
उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सुरनकोट तहसील के तीन ब्लाकों लसाना, सुरनकोट और बफलियाज में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उनका निपटारा किया। कार्यक्रम में बीडीसी चेयरमैन, सरपंच, पंचों और आम लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में भी 10 से 30 सितंबर तक जन भागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर बुधवार को जिले में ब्लाक दिवस मानाया जाना है। इस दौरोन मैं और एसएसपी साहब जैसे आज सुरनकोट के तीन ब्लाकों में अधिकारियों को लेकर लोगों समस्याएं सुनने एवं उनका निवारण करने के लिए उपस्थित रहे हैं। ऐसे ही अगले बुधवार को मेंढर और उससे अगले बुधवार को पुंछ के ब्लाकों में उपस्थित रहेंगे। जन भागीदारी अभियान के बाद 2 अक्तूबर से चलों गांव की ओर-तीन शुरू किया जाएगा।