फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने पांच किलो ग्राम भुक्की के साथ दो को पकड़ा,कश्मीर से सेब की गाड़ी में छुपा कर लाई जा रही थी भुक्की

विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट में मुगलरोड से कश्मीर से तस्करी कर लाई जा रही भुक्की वाले वाहन और आरोपी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने मुगलरोड के रास्ते कश्मीर से तस्करी कर लाई जा रही पांच किलो भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वे इसे शोपियां से सेब की गाड़ी में छुपा कर ला रहे थे। आरोपियों की पहचान मुमताज अहमद निवासी लोरन वाहन चालक और उसके साथ वाहन में सवार मोहम्मद रशीद निवासी दिगवार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को सुरनकोट कस्बे के बाहर मुगलरोड पर स्थित मिर्जा मोड़ में पुलिस की तरफ से कश्मीर से आ रहे टाटा मोबाइल नंबर जेके 12 ए- 7477 को रोका, जिसमें सेब के क्रेट लदे थे। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो सेब के क्रेट्स के नीचे छुपा कर रखी पांच किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को थाने पहुंचाया। गौरतलब है कि उक्त वाहन शोपिया से सुरनकोट के बीच कश्मीर की तरफ मौजूद दो पुलिस नाकों और पुंछ जिले की तरफ मौजूद तीन नाकों को बिना किसी रोक-टोक के पार कर सुरनकोट तक पहुंच गया था। मुगलरोड पर वाहनों की जांच एवं सुरक्षा को लेकर एक प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें