फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में बिजली का करंट लगने से लाईनमैन की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में बिजली विभाग के एक लाइनमैन की काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद शब्बीर पुत्र बदरदीन निवासी कालाबान के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। वीरवार सुबह करीब दस बजे मेंढर सब डिवीजन के दूरदराज के गांव कालाबन में बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन मोहम्मद शब्बीर बिजली की तारों की मरम्मत का काम कर रहा था कि अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। इसके बाद उसे आसपास मौजूद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में उपजिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें