पुंछ। जिले के मेंढर इलाके के बालाकोट सेक्टर में बुधवार को पेट्रोलिंग के दौरान बारूदी सुरंग फट जाने से दो जवान घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एलओसी पर 14 पंजाब रेजीमेंट के सिपाही सोहिल कुमार व 59 बटालियन बीएसएफ के कांस्टेबल अनायत हुसैन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ जाने से उसमें विस्फोट हो गया। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर सोहिल को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।