फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सख्ती से जारी रहा वीकएंड लाकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले भर में शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन जारी रहा। इस दौरान सभी बाजार और सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहे। सड़क से सवारी गाड़ियों सहित सभी यातायात नदारद रहा। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर कंटीली तारें डाल कर विशेष नाके लगाए। नगरों और कस्बों की ओर आने वाले वाहनों को रोक कर उनमें सवार लोगों की जांच कर उनसे लॉकडाउन में आवाजाही करने की सरकारी अनुमति मांगी गई। जिन लोगों के पास किसी प्रकार की कोई सरकारी अनुमति नहीं थी, उन्हें वहीं से वापस लौटाया जा रहा था।
विज्ञापन

ऐसे ही हालात शहर में भी रहे। यहां भी सिर्फ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा था, जिनके पास जिला प्रशासन की तरफ से जारी पास मौजूद थे। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। शुक्रवार को रात आठ बजे से पहले ही पुलिस ने दुकानों को बंद कराने के साथ वाहनों से लॉकडाउन शुरू होने की मुनादी शुरू कर दी थी। लोगों को अगले दो दिनों तक घरों में ही रहने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें