फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट-राजोरी-देहरागली सड़क पर भारी भूस्खलन, तीन घंटे तक मार्ग रहा बाधित

Mon, 24 Jun 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील को वाया देहरागली थन्नामंडी राजोरी के साथ जोड़ने वाली सड़क पर रविवार शाम को भारी भूस्खलन हो गया।इससे करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इस बीच मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य पर लगी मशीनों ने भूस्खलन का मलबा हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जब भूस्खलन हुआ उस समय मार्ग पर कोई वाहन मौजूद नहीं था। इससे किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के साथ ही मुगलरोड को राजोरी से जोडने वाली सुरनकोट वाया देहरागली राजोरी सडक पर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा बीच सड़क में आ गया।इससे 50 मीटर से अधिक सड़क को चपेट में ले लिया। भूस्खलन का पता चलते ही मार्ग पर काम कर रही मशीनों को घटनास्थल की तरफ मोड़ दिया गया और तत्काल मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया। तीन घंटे बाद मार्ग को बहाल किया गया। गौरतलब है कि पिछले दो साल से सुरनकोट राजोरी वाया देहरागली सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते पहाड़ों की कटाई किए जाने के कारण मार्ग पर भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें