डीसी ने बैठक में की समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की बैठक में कामकाज की समीक्षा की। इसमें सामुदायिक कल्याण को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।
शुरुआत में जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी), एकीकृत सामाजिक सुरक्षा योजना (आईएसएसएस), सुकन्या समृद्धि, छात्रवृत्ति योजना, विवाह सहायता योजना (एसएमएएस) आदि सहित सरकार की कल्याणकारी पहलों का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया।
डीसी ने समाज कल्याण योजनाओं की समग्र स्थिति का आकलन किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से इन योजनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल शोषण पर कड़ी निगरानी पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
साथ ही महिला केंद्रित योजनाओं और वन स्टॉप सेंटर के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता के साथ हेल्पलाइन नंबर साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी, टीएसडब्ल्यूओ, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, जिला समन्वयक डीएचईडब्ल्यू, जिला समन्वयक मौजूद रहे।