जम्मू में सम्मपन हुई स्टेट तायकवंडो चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को पदक देते मुख्य आतिथी और ?
- फोटो : POONCH
पुंछ। जम्मू के इंडोर स्पोर्ट कांपलेक्स में वीरवार को संपन्न हुई तीन दिवसीय 23 वीं जम्मू-कश्मीर यूटी स्टेट चैंपियनशिप में पुंछ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़कों एवं लड़कियों की विभिन्न श्रेणियों में अपना लोहा मनवाते हुए प्रशिक्षण राजिन्दर सिंह के मार्गदर्शन में 16 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक के चेहरे खुशी के खिल उठे। बच्चों की इस सफलता के लिए उनके अभिभावकों ने राजिंदर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए इस जीत का सेहरा उन्हीं के सिर बांधा है। जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से जम्मू के भगवती नगर स्थित इंडोर कांप्लेक्स में 19 से 21 जनवरी तक स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। इसमें पुंछ के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 46 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं। खिलाड़ियों के प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किए जाने पर प्रशिक्षक राजिंदर सिंह नेे खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुंछ के खिलाड़ी नियंत्रण रेखा पर बसे क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव में अभ्यास करते हुए प्रदेश स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है जो सराहनीय है।