फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सड़कों की हालत और बिजली ढांचे में सुधार और मनरेगा का बकाया दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव शाहिद इकबाल चौधरी ने सोमवार को नगर स्थित डाक बंगला में एक जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने सड़कों की हालत और बिजली ढांचे में सुधार व मनरेगा का बकाया देने समेत अन्य समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

जनता दरबार में डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर और जिला विकास उपयुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी की अगुवाई में जिले के सभी विभागों के जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कई प्रतिनिधिमंडलों पूर्व पंचों, सरपंचों, पार्षदों, बीडीसी और डीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को रखा। इनमें अधिकतर प्रतिनिधिमंडलों ने अपने अपने क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और विस्तार करवाने, मनरेगा के बकाया पैसों का भुगतान करवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए जाने वाले मकानों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग की। साथ ही जलजीवन मिश्न के तहत साफ पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर शाहिद इकबाल ने कई समस्याओं का मौके पर ही निदान किया और जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अन्य समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए।
प्रदेश स्तर की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह उन समस्याओं का ऊपरी स्तर पर निपटारा करवाएंगे। प्रतिनिधिमंडलों में शामिल लोगों में बलबीर सिंह, मोहम्मद ताज, चौधरी मोहम्मद शफीक, तनवीर इकबाल कुरैशी, मोहम्मद सादिक, काजह अब्दुल हमीद आदि ने उप राज्यपाल प्रशासन के इस प्रकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता दरबार से लोगों की समस्याओं का जल्दी हल हो रहा है। आज हमने सचिव के समक्ष अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर किया। इनमें से कई का उन्होंने मौके पर ही हल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें