फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के जिला अस्पताल में मेगा शिविर शुरू, पहले दिन 18 ऑपरेशन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से एक सप्ताह तक चलने वाले मेगा ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 18 लोगों के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

इस शिविर के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, रोगियों और उनके परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जुल्फिकार अली ने की जबकि डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न रोगों के माहिर सर्जनों ने ऑपरेशन करने शुरू किए। इस दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित 18 लोगों के ऑपरेशन किए गए।
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि इस शिविर की पिछले 20 दिन से तैयारी कर रहे थे। सीएमओ पुंछ ने ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया है। शिविर में जरनल सर्जरी, गायनी सर्जरी, ईएनटी और आर्थो सर्जरी की जाएगी। साथ ही मेंढर उप जिला अस्पताल में आंखों की सर्जरी भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें