फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतार पुल पर बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। दिगवार मार्ग पर बेतार नदी स्थित पुल पर तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। इसमें राहगीर समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अन्य ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों की पहचान इम्तयाज शफी निवासी गगड़ियां, जरूफ हुसैन निवासी गुलपुर और शिराज अहमद निवासी गुलपुर के रूप में हुई है। राहगीर की दाई टांग टूट गई है। बाइक सवारों के सिर, चेहरे और हाथों पर चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह बेतार नदी पर बने पुल पर इम्तयाज पैदल चला जा रहा था। तभी पुंछ से गुलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक जिसे शिराज चला रहा था उसने टक्कर मार दी। इससे बाइक भी चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर पुल पर दूर तक घिसटती हुई चली गई। इससे तीनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें