फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता : निवी करलोपिया ने प्रथम स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला योग एसोसिएशन पुंछ की तरफ से नगर स्थित कृष्ण चन्द्र पार्क में पहली योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के करीब 120 बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में ईरा करलोपिया और पुनीत कुमार ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय और वैधांतिका वासन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में निवी करलोपिया ने प्रथम, एजल वर्मा ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अंतरा ने प्रथम, सुहाना ने दूसरा और अनिया ने तीसरा स्थान, 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में वंश ने प्रथम, अनमोल सिंह ने दूसरा और अरमान ने तीसरा और 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में रिदिमा मैहरा ने प्रथम, निखिल कुमार ने दूसरा और राघव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार और उप प्रधान विकास शर्मा ने की जबकि बागवानी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें