फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवखोड़ी पहुंचे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शिवरात्रि पर्व पर प्राचीन धाम शिवखोड़ी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह हलकी बारिश के बीच हजारों भक्तों ने लंबी कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा की। मंदिर के चार किलोमीटर के इलाके में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। जगह-जगह लंगर के स्टाल लगे थे। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त राहुल यादव, एसएसपी रमेश अंगराल, सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर पुनित डोवाल के साथ ही शिवखेडी मंदिर समीति के प्रधान लोकेश आंनद, सुरजीत सिंह, रोहित कुमार, निशू गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसके अलावा शिव कन्हैया मंदिर में तड़के ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सर्वप्रथम श्री रामायण का अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद यज्ञ शुरू किया गया। पूर्णाहुति के बाद भगवान शंकर का महा रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें