पुंछ। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुंछ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फिर से लोगों के टेस्ट करने का अभियान शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में जिले में करीब 600 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इनमें एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के देश भर में बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में रेंडम टेस्टिंग शुरू की गई है। अभी कोई संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने जिले के लोगों से मास्क का प्रयोग करने, खुले में न थूकने, सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।