फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि की तैयारियां पूरीं, आज से मंदिरों में शुरू होगा रामायण का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। महाशिवरात्रि को लेकर पुंछ में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव मंदिरों को सजा लिया गया है। बुधवार सुबह से सभी शिवालयों में श्री रामायण के अखंड पाठ शुरू किए जाएंगे, जिनका भोग वीरवार को शिवरात्रि पर डाला जाएगा।
विज्ञापन

प्राचीन शिव कन्हैया मंदिर में पुंछ के जाने माने चित्रकार सुरेन्द्र गुप्ता दिन भर मंदिर में भगवान शंकर की मूर्ति का रंगों से श्रृंगार करने में जुटे रहे। मंदिर को रंगबिरंगी लड़ियों, झालरों से सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे मंदिर में श्री रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा और 9 बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा। वीरवार को पाठ का भोग डालने के बाद यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
उधर नगर के उत्तर दिशा में पहाड़ी पर स्थित भगवान शंकर के धाम शिवखोड़ी में भी शिवरात्रि पर मुख्य आयोजन होता है। प्रधान लोकेश आनंद का कहना है कि शिवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की तरफ से शिवखोड़ी की मुख्य सड़क की मरमत का काम भी आज पूरा कर लिया गया है। बुधवार सुबह सात बजे रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा और वीरवार को भोग डाला जाएगा। इसके उपरान्त यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन होगा। इस प्रकार खखानाबन शिवालय के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां भी बुधवार सुबह आठ बजे श्री रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह नगर के डूंगस शिवालय मंदिर, बाबानाथ जी शिवालय मंदिर, सुथरा बावली शिवालय मंदिर, शिव मंदिर कनूई, शिव मंदिर पाटयां, शिवमंदिर पावर हाउस और शिव मंदिर एमईएस में भी शिवरात्रि को धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें