पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी पहचान शिव कुमार (30) निवासी नेपाल के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान उसे मानसिक रोगी पाए जाने के बाद सेना राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में जांच के लिए लाई। जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा व्यक्ति को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलवार दोपहर बाद दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में फेंसिंग के पास घूमते देख कर दबोच कर शिविर में ले आए। उससे पूछताछ का प्रयास किया गया, परंतु मानसिक स्थिति सही न होने के कारण वह सही उत्तर नहीं दे पा रहा था। तलाशी में उसके नेपाली होने का खुलासा हुआ।