फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर जलास में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने स्थित गांव जलास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में वार्षिक यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह आठ बजे श्री रामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद 9 बजे मंदिर प्रांगण में लोक कल्याण की कामना के लिए यज्ञ शुरू किया गया। जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक आहुतियां डालीं। यज्ञ के बाद भंडारा लगाया गया। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि इस बार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के चलते श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें