फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर 17 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग जगहों पर तैनात 17 कर्मचारियों को बिना जानकारी के गैर हाजिर पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। निलंबन के आदेश जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत ने जारी किए। साथ ही संबंधित ब्लाक मेडिकल अधिकारियों एवं सीएमओ को आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट जिला विकास आयुक्त कार्यालय को देने को कहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर जिले के एसडीएम और तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों, डिस्पेंसरियों और उपजिला अस्पतालों में दबिश दी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अवकाश के गैर हाजिर पाए गए थे। इतना ही नहीं इस दौैरान कुछ स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताले भी लटके मिले थे। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने जिला विकास आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी। बुधवार को जिला विकास आयुक्त ने गैर हाजिर पाए गए 17 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें