फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानाचक और पुंछ में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/पुंछ। जम्मू के कानाचक और पुंछ में एलओसी पर मनकोट तहसील गांव उछाद में विमान के आकार के गुब्बारे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और बीएसएफ ने गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है। गांव उछाद में तलाशी अभियान भी चलाया गया। इन गुब्बारों पर पीआईए (पाकिस्तानी एयर लाइंस) लिखा हुआ है। गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा भी बना हुआ है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। एसएसपी पुंछ डॉ विनोद कुमार ने पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की पुष्टि करने के साथ ही मामले की जांच किए जाने की भी बात की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले दो बार कठुआ जिला में नियंत्रण रेखा के पास ऐसा पाकिस्तानी एयर लाइन्स का माडल नुमा गुब्बारा मिल चुका है। इससे पहले अखनूर और जम्मू के भलवाल में भी ऐसा ही गुब्बारा मिल चुका हैं। इसके पीछे आतंकियों एवं आईएसआई की साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें