फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा की फैक्टरी और मंडी तहसील में हलवाई की दुकान में आग

विज्ञापन
मंडी कस्बे में हलवाई की दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ/ बाड़ी ब्राह्मणा। आग की दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों का नुकसान हो गया। पुंछ के मंडी तहसील में हलवाई की दुकान और गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में अल्पाइन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। इस फैक्टरी में गत्ता तैयार किया जाता है। मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उसमें आग भड़क गई। मौका रहते फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू पाया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उधर मंडी तहसील मुख्यालय पर टाटा सूमो स्टैंड पर स्थित बाजार में शार्ट सर्किट हो गई। इसमें हलवाई की दुकान और दो गोदाम जल कर राख हो गए। इससे लाखों का नुकसान हो गया। आग लगता देख आसपास के दुकानदारों, और अन्य ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने की कोशिश की। इससे अन्य दुकानों के साथ पूरे बाजार में आग लगने से बचा लिया गया। देर शाम मंडी कस्बे में स्थित टाटा सूमो स्टेट बाजार में बशीर अहमद की मिठाई की दुकान के नीचे बने गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। इससे गोदाम में रखे घी, तेल सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग नीचे गोदाम से ऊपर तक आ गई। इससे पास की अब्दुल मजीद की दुकान के नीचे स्थित गोदाम तक फैल गई। आग की लपटें उठती देख प्रभावित दुकानदार, उनके पास काम करने वाले और दुकान पर मौजूद ग्राहक बाहर निकल कर भागे। आग का पता चलते ही आसपास के दुकानदारों एवं वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने बिजली की सप्लाई लाइन काट दी। दुकानों की छतों पर लगी टंकियों से आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इससे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें