सुंदरबनी। वन विभाग की तरफ से प्राट पंचायत और ठंडापानी पंचायत में पौधरोपण अभियान चलाया। ये अभियान शिक्षा विभाग, 72 बीएन सीआरपीएफ सुंदरबनी और पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए गए। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों, बीएसएफ कर्मियों, गणमान्य नागरिक, पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व सदस्य और सुंदरबनी रेंज के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न औषधीय, सजावटी, फल और चारे वाले पौधे लगाए।