पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर आधार शिविर पुंछ नगर में हर तरफ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मैदान और दशनामी अखाड़ा मंदिर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी और एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पूरे यात्रा मैदान की मैटल डिटेक्टरों से जांच की गई।
वहीं इस बार यात्रा मैदान में स्थानीय लोगों के वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों द्वारा किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।