आरएस पुरा। पुलिस ने एक चोरी का मामला सुलझा कर चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 40,000 रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। तरविंदर सिंह ने गांव कोटली शाह दौला में स्थित अपने आवासीय भवन में चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने जांच में चोरी में शामिल चार आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनके खुलासे पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान सहित 40,000 रुपये का सामान बरामद किया है।