फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: प्रशासन ने मशाल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को मशाल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें कई विभागों के अधिकारी व कर्मियों सहित क्षेत्र के कई लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बे के महात्मा गांधी परिसर से आरम्भ मशाल मार्च मुख्य बाजार से होते हुए पुराने पिंड चौक पर संपन्न हुआ। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने जानकारी देते कहा कि देश के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मशाल मार्च का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है। सामाजिक संगठनों व प्रशासन के अधिकारी व कर्मी में इसमें शामिल हुए जो देश की एकता और अखंडता के महत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग गणतंत्र दिवस मनाएं और देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें