फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 30 सेकेंड में एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के बाना सिंह स्टेडियम में आयोजित मार्क ड्रिल में दुश्मन के विमान ड्रोन और मिसाइल हमले में लोग की स्थिति को दर्शाया गया। बताया गया कि इस स्थिति में हमें किस तरह से बचाना है और दूसरों को भी बचाना है।
विज्ञापन

एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ वालंटियर, दमकल सहित विभिन्न विभागों के कर्मी व आम नागरिक भी मौजूद रहे। इस मॉक ड्रिल में बच्चों, पुरुषों तथा महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। आठ बजते ही सायरन बजना शुरू हो गया। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 30 सेकेंड के अंदर ही एंबुलेंस पहुंच गई। पुलिस, समेत अन्य टीमों ने लोगों को एक-एक कर भवन से बाहर निकाला। इसके अलावा कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए बंकरो में भेजा गया। सायरन बजने के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं और सुरिक्षत स्थानों पर चले गए। मीरां साहिब क्षेत्र में भी लोगो ने मॉक ड्रिल में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें