फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कैंटर और मेटाडोर भिड़े, चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ के गांव चंडक में शनिवार शाम कैंटर और मेटाडोर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कूटी को देख कर मेटाडोर चालक ने अपनी गाड़ी को नाली में घुसा दिया लेकिन स्कूटी काबू नहीं हो सकी। इस कारण अनियंत्रित स्कूटी मेटाडोर के पिछले टायर से टकरा गई।
इस कारण एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचते ही दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
मृतक युवाओं की पहचान 18 वर्षीय जाहिद अहमद पुत्र जावेद अहमद निवासी गांव बांडी चेचियां और 19 वर्षीय बिलाल अहमद पुत्र जमाल दीन निवासी सावजियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। जाहिद के पिता जावेद की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मां का अकेला सहारा था। अब वह भी परिजनों को छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें