फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 4 मवेशी छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से चार मवेशियों को मुक्त करवाकर वाहन को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रामगढ़ में लोड कैरियर ऑटो (जेके 02सीडब्लू 1995) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर चार मवेशी पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान अतर अली निवासी किरयानी तालाब नरवाल जम्मू और गुलजार अहमद निवासी नवाबाद सुजवां जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें